बहराइच: नौव्वनपुरवा के पास बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्राली से हुई टक्कर, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
रामगांव थाने के बहराइच राजी चौराहा मार्ग के नौव्वनपुरवा के पास लकड़ी लोड ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत। बाइक सवार युवक डीजे सही करने के लिए जा रहा था। तभी लकड़ी लगी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार की टक्कर हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई