खंडवा नगर: रक्षाबंधन पर बहन के घर आया मासूम, कुछ दिनों बाद कुएं में मिली सड़ी-गली लाश
खंडवा के पोस्टमार्टम कक्ष में सोमवार दोपहर 12 बजे बुरहानपुर पुलिस एक नाबालिग युवक के शव को लेकर पहुंची है। मृतक का शव सड़ी-गली अवस्था में बुरहानपुर जिले के लोनी गांव के एक कुएं से बरामद किया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत किशोर महाराष्ट्र के मुक्ताई नगर का निवासी था और रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन के घर लोनी गांव आया हुआ था।