खंडवा नगर: बरसते पानी में निकली गोगादेवजी की छड़ियां, सेहरे में हुए भगवान विष्णु और भारत माता के दर्शन
खंडवा श्रीवीर गोगादेव चौहान की नवमी पर शहर में उत्साह दिखाई दिया। रविवार रात छड़ियों (निशान) का चल समारोह शहर के प्रमुख मागों से निकाला। इस बार छड़ियों के 17 से 20 फीट तक के सेहरे में भगवान विष्णु, भारत माता, श्री दादाजी मंदिर और श्री गोगादेवजी की आकर्षक कृतियां बनाई गई। जानकारी रविवार रात 12 बजे के लगभग की है।