Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

सागर में बेबस परिवार पर एक रंगदार का खौफ़, 50 लाख के मकान को हथियाने की कर रहे साजिश ! #SagarCase #JusticeForFamily #Ha...

Sagar Nagar, Sagar | Mar 28, 2026

MORE NEWS

➡️ मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत सागर संभाग की बालिकाओं का शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण दल रवाना

➡️ विधायक श्री लारिया ने दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत सागर संभाग की 50 बालिकाओं एवं अधिकारियों का दल सोमवार को सागर स्थित खेल परिसर से जबलपुर के भेड़ाघाट एवं पेच नेशनल पार्क भ्रमण हेतु रवाना हुआ। दल को नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने कहा कि मां तुझे प्रणाम योजना केवल एक भ्रमण कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसी योजनाएं विद्यार्थियों को अपने प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से परिचित कराते हुए उनमें आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विकास करती हैं।

विधायक श्री लारिया ने बालिकाओं से भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि यात्रा केवल नए स्थानों को देखने का अवसर नहीं होती, बल्कि सीखने, समझने और स्वयं को बेहतर बनाने का भी माध्यम होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। हरी झंडी मिलते ही बालिकाओं के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता झलक उठी। भ्रमण दल में शामिल प्रतिभागियों ने यात्रा को लेकर विशेष उत्सुकता व्यक्त की। पूरे खेल परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रदीप अभिद्रा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वीनू राणा, मंगल यादव, प्रेम नीति, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मां तुझे प्रणाम योजना के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने, उनके व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। योजना के सकारात्मक परिणामों से युवाओं में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता निरंतर सुदृढ़ हो रही है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत सागर संभाग की बालिकाओं का शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण दल रवाना ➡️ विधायक श्री लारिया ने दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत सागर संभाग की 50 बालिकाओं एवं अधिकारियों का दल सोमवार को सागर स्थित खेल परिसर से जबलपुर के भेड़ाघाट एवं पेच नेशनल पार्क भ्रमण हेतु रवाना हुआ। दल को नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री लारिया ने कहा कि मां तुझे प्रणाम योजना केवल एक भ्रमण कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसी योजनाएं विद्यार्थियों को अपने प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से परिचित कराते हुए उनमें आत्मविश्वास, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विकास करती हैं। विधायक श्री लारिया ने बालिकाओं से भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि यात्रा केवल नए स्थानों को देखने का अवसर नहीं होती, बल्कि सीखने, समझने और स्वयं को बेहतर बनाने का भी माध्यम होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। हरी झंडी मिलते ही बालिकाओं के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता झलक उठी। भ्रमण दल में शामिल प्रतिभागियों ने यात्रा को लेकर विशेष उत्सुकता व्यक्त की। पूरे खेल परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रदीप अभिद्रा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वीनू राणा, मंगल यादव, प्रेम नीति, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मां तुझे प्रणाम योजना के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने, उनके व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। योजना के सकारात्मक परिणामों से युवाओं में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता निरंतर सुदृढ़ हो रही है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

➡️ स्कूल बसों के विरुद्ध सघन चौकिंग कार्यवाही

➡️ 03 स्कूल बसों को जप्तकर फिटनेस निरस्त किए 

स्कूली वाहनों से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर पूर्व में स्कूल प्रबंधन एवं स्कूल बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में स्कूली वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही, माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों की चेकलिस्ट एवं अन्य आवश्यक निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए स्कूल बसों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया था।

इसके बाद परिवहन जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न स्कूल परिसरों में खड़े स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 18 स्कूल बसों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की तीन बसों में गंभीर सुरक्षा संबंधी खामियां थीं। इनमें एक बस के आपातकालीन द्वार के सामने सीट लगी हुई थी, जबकि दो बसों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग दरवाजे नहीं पाए गए। एक बस में निकास द्वार होने के बावजूद उसे बंद कर उसके सामने सीट लगा दी गई थी। इन गंभीर कमियों को देखते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत तीनों बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। फिटनेस निरस्त रहने की अवधि में संबंधित वाहनों का पंजीयन एवं परमिट भी निलंबित रहेगा। वर्तमान में तीनों बसों को सुरक्षा की दृष्टि से आरटीओ कार्यालय परिसर में रखा गया है। आवश्यक सुधार कर पुनः फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही इन वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूली वाहनों में न भेजें जो एलपीजी गैस किट से संचालित हों या किसी भी प्रकार से अनफिट प्रतीत होते हों। साथ ही सभी स्कूल बस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। बसों में स्पीड गवर्नर, वैध बीमा, फिटनेस प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, मोटरयान कर भुगतान प्रमाण, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र तथा निर्धारित योग्यता एवं लाइसेंसधारी चालक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा बसों में निर्धारित बैठक क्षमता के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को बैठाया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन संचालित पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ स्कूल बसों के विरुद्ध सघन चौकिंग कार्यवाही ➡️ 03 स्कूल बसों को जप्तकर फिटनेस निरस्त किए स्कूली वाहनों से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर पूर्व में स्कूल प्रबंधन एवं स्कूल बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में स्कूली वाहनों के सुरक्षित संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही, माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों की चेकलिस्ट एवं अन्य आवश्यक निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए स्कूल बसों को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया था। इसके बाद परिवहन जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न स्कूल परिसरों में खड़े स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार को शहरी क्षेत्र में स्कूल बसों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 18 स्कूल बसों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की तीन बसों में गंभीर सुरक्षा संबंधी खामियां थीं। इनमें एक बस के आपातकालीन द्वार के सामने सीट लगी हुई थी, जबकि दो बसों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग दरवाजे नहीं पाए गए। एक बस में निकास द्वार होने के बावजूद उसे बंद कर उसके सामने सीट लगा दी गई थी। इन गंभीर कमियों को देखते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत तीनों बसों के फिटनेस प्रमाण-पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। फिटनेस निरस्त रहने की अवधि में संबंधित वाहनों का पंजीयन एवं परमिट भी निलंबित रहेगा। वर्तमान में तीनों बसों को सुरक्षा की दृष्टि से आरटीओ कार्यालय परिसर में रखा गया है। आवश्यक सुधार कर पुनः फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद ही इन वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूली वाहनों में न भेजें जो एलपीजी गैस किट से संचालित हों या किसी भी प्रकार से अनफिट प्रतीत होते हों। साथ ही सभी स्कूल बस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। बसों में स्पीड गवर्नर, वैध बीमा, फिटनेस प्रमाण-पत्र, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, मोटरयान कर भुगतान प्रमाण, फर्स्ट-एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र तथा निर्धारित योग्यता एवं लाइसेंसधारी चालक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा बसों में निर्धारित बैठक क्षमता के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को बैठाया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन संचालित पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में केसली, जिला सागर में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आयोजित लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में केसली, जिला सागर में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आयोजित लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026