खेकड़ा: छपरौली पुलिस ने 1 अपहृता और 1 गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया, परिजनों ने जताया आभार
मीडिया सेल बागपत ने रविवार शाम करीब 5:45 बजे बताया कि ऑपरेशन स्माईल अभियान के अन्तर्गत थाना छपरौली पुलिस ने थाने पर दर्ज अपहरण से संबंधित 1 अपहृता को सकुशल बरामद किया है। इसके अलावा थाना छपरौली पुलिस ने 1 गुमशुदा महिला को अथक प्रयास के बाद सकुशल बरामद कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया है।