बड़ौत: ककौर कलां निवासी आरोपी को छपरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 7, 2026 छपरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे बताया कि आरोपी सावेज पुत्र सलीम निवासी ककौर कलां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।