खलीलाबाद: NH 27 पर शिवाय होटल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक गंभीर घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
महुली थाना क्षेत्र के नैना झाला निवासी कुलदीप (25) पुत्र विनोद गुरुवार देर रात एनएच-27 स्थित शिवाय होटल के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।