ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे में युवक के साथ मारपीट का मामला, सभासद समेत 3 पर दर्ज हुआ केस
ऊँचाहार कोतवाली अंतर्गत कस्बे के वार्ड नं 10 निवासी हैदर अब्बास ने बताया कि, उसके दरवाजे से गुजरी समर्सिबल की पाइपलाइन टूटी थी, जिसे उसने सही कर दिया, लेकिन पड़ोसी वार्ड के रहने वाले सभासद इरफान अब्बास ने उस पर उल्टा पाइपलाइन तोड़ने का आरोप लगाते हुए मो आरिफ, मुशककित के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।