हरदोई: पाली क्षेत्र में रुपापुर चीनी मिल गेट पर ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की घटना की एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2024 थाना अमृतपुर अंतर्गत गड़रिया किराचन गांव निवासी अजय कुमार शुक्रवार को अपने ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर पाली की रुपापुर शुगर मिल आए थे, जहां उनकी ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गयी। एएसपी मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि शनिवार को पीड़ित द्वारा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।