बाह: चौसिंगी में चकमार्ग से हटाया गया कब्जा, राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई
बाह तहसील क्षेत्र के ग्राम चौसिंगी में गाटा संख्या 636 स्थित चकमार्ग को उपजिलाधिकारी विनोद कुमार के आदेश के अनुपालन में रविवार शाम 5 बजे कब्जा मुक्त कराया गया। नायब तहसीलदार दया चंद्र पौरुष के निर्देशन में राजस्व टीम ने चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन किया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से मिट्टी हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान विरोध