देवसर: जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री के द्वारा सिहावल विधानसभा के देवसर क्षेत्र को मिली तीन बड़ी सौगातें
सिहावल विधानसभा के देवसर क्षेत्र को मुख्यमंत्री के द्वारा तीन बड़ी सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री द्वारा देवसर में नगर पंचायत की स्वीकृति, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर को सिविल अस्पताल बनाने एवं अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट को पूर्णकालिक कराने की मंच से घोषणा की गई।