गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में गर्मी से अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए हाई अलर्ट, दमकल वाहन तैयार
गया जिले में गर्मी के मौसम में अगलगी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड विभाग अलर्ट मोड में हैं।जिला से लेकर अनुमंडल स्तर पर 30 छोटे बड़े दमकल गाड़ी को जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रखा गया है।जिला अग्निशमन पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।