पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में एक कैब ड्राइवर के साथ पेट्रोल पंप कर्मी ने की मारपीट,विरोध मे कैब ड्राइवरो ने किया सड़क जाम.
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप कर्मी और कैब ड्राइवर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई फिर मामला आगे बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया.इसके बाद कैब ड्राइवर इसकी शिकायत गर्दनीबाग थाना करने जाता है तो थाना टालमटोल करती है जिसके बाद कैब ड्राइवर यूनियन इंटक के अध्यक्ष शिव शर्मा के नेतृत्व मे दर्जनों कैब ड्राइवर ने किया सड़क जाम.