गुना नगर: कैंट थाना पुलिस ने आगजनी मामले में फरार एक स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गुना कैंट थाना पुलिस ने आगजनी के मामले में 7 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी भूरा यादव ग्राम बिलोनिया को गिरफ्तार किया है। 28 मई को थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी भूरा यादव पर 2018 में आगजनी की घटना का मामला दर्ज हुआ था। जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंटी जारी था। सूचना पर 27 मई को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।