बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील में किसान मजदूर मोर्चा के लोगों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों को दिया ज्ञापन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल के निर्देशन पर संगठन के लोग पहुंचे। संगठन के लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम फतेहपुर को सौपा। जिसमें किसान मजदूर आयोग के गठन की मांग की गई। पशुपालन करने वाली महिलाओं को भी किसान सम्मान निधि दिए जाने की मांग की।