हिसुआ: खानपुर वाटर पार्क परिसर में स्नातक मतदाताओं के साथ जनसंवाद, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल से
Hisua, Nawada | Oct 15, 2026 पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार दिलीप कुमार ने गुरुवार को नवादा जिले के हिसुआ स्थित खानपुर वाटर पार्क परिसर में स्नातक मतदाताओं के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।