लौरिया: बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराई, तीन घायल, एक की हालत गंभीर, बेतिया जीएमसीएच रेफर
बारातियों से भरी बस पेड़ से टकराई, तीन घायल, एक की हालत गंभीर, जीएमसीएच बेतिया रेफर। रामनगर–लौरिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह बसवरिया गांव के समीप बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।