पीरटांड: दुधनिया में वन विभाग ने ड्रोन से 28 हाथियों के झुंड को ट्रैक कर सुरक्षित जंगल पहुंचाया
पीरटांड़ के दुधनिया गांव में सरिया क्षेत्र से पहुंचे 28 हाथियों के झुंड को वन विभाग ने अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से ट्रैक करते हुए सुरक्षित रूप से रिहायशी इलाकों से बाहर निकालकर जंगलों में पहुंचाया गया। सोमवार को 10 बजे वन विभाग से इसकी जानकारी दी गई।इस विशेष अभियान में विभाग की ड्राइव टीम, क्यूआरटी वाहन एवं ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।