हसनपुर: रहरा में शादी वाले घर में सिलेंडर लीक होने से लगी भयंकर आग, चार लोग झुलसे, हालत गंभीर
थाना क्षेत्र के गांव खैलिया पट्टी में मंगलवार दोपहर शादी वाले घर में मढ़े की दावत का खाना बनाते समय भीषण हादसा हो गया। गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज के कारण अचानक भड़की आग की चपेट में आकर दूल्हे की पांच वर्षीय भतीजी, भाभी, बहन और मौसी गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर।