दमोह: सागर लोकायुक्त का एक्शन: ₹80 हजार की रिश्वत लेते 3 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, बहाली के लिए मांगी थी रिश्वत
Damoh, Damoh | May 4, 2026 दमोह मे लोकायुक्त पुलिस ने शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटेरा के शिक्षक नवेंद्र कुमार आठिया से निलंबन बहाली और जांच खत्म करने के नाम पर राशि मांगी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप कर अनिल साहू, मनोज श्रीवास्तव और नीरज सोनी को पकड़ा। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।