बलरामपुर: बाजार में गंदगी से बढ़ा संक्रमण का खतरा, राहगीर हो रहे परेशान
बलरामपुर शनिवार मुख्यालय के व्यस्त बाजार क्षेत्र में संचालित मटन और चिकन दुकानों की लापरवाही उजागर हुई है। दुकानों से निकलने वाले अवशेषों को गौरव पथ के किनारे खुले में फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़ते अवशेषों से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है और राहगीरों का यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है