वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके सोमवार को शाम लगभग 6:00 बजे बताया जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह द्वारा जिले में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी स्वयं प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण कर इस अभियान की सतत निगरानी कर रही हैं।