मुगलसराय: नई बस्ती SBI एटीएम के पास लगी आग, मची अफरा-तफरी
नई बस्ती में स्थित SBI एटीएम के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और मिट्टी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और शेष आग को पूरी तरह बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।