जगदलपुर: भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई संगोष्ठी
भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को बीजेपी के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल हुये। संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री देव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित पार्टी के मुंबई मे हुए अधिवेशन में भाजपा के प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने संबोधित किया था।