भिंड नगर: पल्स पोलियो अभियान के तहत सांसद संध्या राय ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को जिला अस्पताल भिंड में पिलाई दवा।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने रविवार को 9 बजे जिला चिकित्सालय भिंड में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ जे.एस. यादव, सिविल सर्जन डॉ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।