महाराजपुर थाना क्षेत्र के झिकमऊ के रहने वाले तुलसीदास कुशवाहा के साथ उनके ही भाई ने खेत पर मारपीट कर दी जिसकी शिकायत थाने में की गई अब आरोपियों के द्वारा राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले पर पीड़ित परिवार ने आज 1 जून दोपहर 3:00 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।