सैदपुर: हसनपुर डगरा में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला ट्रैक्टर चालक का शव, पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित हसनपुर डगरा में रेलवे पटरी पर एक अधेड़ किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस आस-पास के लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान खानपुर थानाक्षेत्र के मौधा गाँव निवासी 55 वर्षीय अदालत यादव के रूप में हुई है।