जलालाबाद: औद्योगिक गलियारे के भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, मांगें न मानीं तो आमरण अनशन की दी चेतावनी
जलालाबाद। औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में शनिवार को गुलड़िया दुमकपुर, नगरिया, मछरियाई, लहरावल और पलरई के किसान पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से तहसील तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे और धरना दिया। नायब तहसीलदार रोहित कटियार को ज्ञापन देने से इनकार करते हुए किसानों ने एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के आने पर ही ज्ञापन सौंपा