होशंगाबाद नगर: बीटीआई रोड स्थित बसंत टॉकीज के पास दादा कुटी में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने दादा गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया
नर्मदापुरम के बीटीआई रोड स्थित बसंत टॉकीज के पास दादा कुटी में शुक्रवार शनिवार दरमियानी रात को मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने दादा गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया रात करीब 12.15 बजे तक उन्होंने दादा गुरु महाराज का सत्संग सुना एवं धुना माई की दादा गुरु महाराज के साथ पूजन अर्चना कर आशीर्वाद लिया।