हरदोई: शहर में 7 ई-रिक्शा स्टैंड विभिन्न रूटों पर बनेंगे, चार्जिंग की सुविधा भी होगी: डीएम अनुनय झा
Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026 शहर में ई-रिक्शा चालकों को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। जिले में विभिन्न रूटों पर सात ई-रिक्शा स्टैंड विकसित किए जाएंगे, जहां यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ वाहनों की चार्जिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी। यह जानकारी जिलाधिकारी अनुनय झा ने दी।