🏆 अमर उजाला 'भविष्य ज्योति' कार्यक्रम में मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान
दिबियापुर के विकास वैली रिसॉर्ट में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में बड़ी संख्या में मेधावियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
औरैया जिले की प्रतिभाओं को सम्मान देने एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए अमर उजाला परिवार का हार्दिक धन्यवाद।
सभी सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। 💐
#AmarUjala #BhavishyaJyoti #Dibiyapur #Auraiya #MeritoriousStudents #Education #DibiyapurTheLegend
Auraiya, Auraiya | Jun 23, 2026