प्रतापगढ़: खमपुर खभोर के पास भीषण मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
*दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर खभोर में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ अनियंत्रित टैंकर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जावेद खान नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। सीओ ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया की मृतक और घायल दोनों मुंबई में कार्यरत थे और वापस वहीं जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है