हुज़ूर: भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों ने खराब सड़कों का किया निरीक्षण, कार चलाकर परखी हकीकत
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2025 भोपाल में सड़कों की खराब हालत को लेकर शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसीएस संजय दुबे और नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने खुद कार चलाकर सड़कों की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत और गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए।