हुज़ूर: किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार, राहत राशि मिलने पर हुई खुशी
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन पर बंजली हवाईपट्टी पर जिले के किसानों ने भावांतर योजना के पुनः लागू किए जाने और क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि वितरण पर उनका आत्मीय स्वागत कर आभार व्यक्त किया। किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके खातों में राहत राशि पहुंची है जिससे आर्थिक संकट के समय उन्हें बड़ी राहत मिली है|