हुज़ूर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2025 का शुभारंभ, 27 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM)-2025 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष अतिथि और राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी अध्यक्ष होंगे|