देवसर: विधायक विश्वामित्र पाठक ने देवसर अस्पताल और कन्या विद्यालय का दौरा किया
विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने एसडीएम देवसर अस्पताल एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के निर्देशित किया।अस्पताल देवसर में सर्वप्रथम राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जन आन्दोलन गतिविधि अन्तर्गत 7 दिसम्बर से 31 मार्च 2025 तक 100 दिवसीय टीवी खोज विशेष अभियान का शुभारम्भ किया।