एटा: गांव लालपुर में मंदिर के पुजारी की हत्या के आरोपी को निधौली पुलिस ने किया गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
निधौली कलां थाना पुलिस ने लालपुर होर्ची गांव में हुई हत्या के मामले में वांछित आरोपी संदीप उर्फ गब्बर (36) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की रात आरोपी ने भोजराज सिंह उर्फ भोजगिरी के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी थी। वहीं घर में सो रहे बृजेश को भी ईंट मारकर घायल कर दिया था। मामले में देवेन्द्र सिंह की तहरीर पर थाना निधौली कलां में