सोनुआ से 'जय माँ मनसा काँवरिया संघ' के बैनर तले शनिवार को 10 काँवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करने के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व काँवरियों ने सोनुआ के सोनापोस स्थित माँ मनसा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, माँ पाउड़ी मंदिर और निश्चिंतपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।