मुशहरी: महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक 2023 को जल्द लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने केंद्र सरकार