कालपी: कालपी में निर्दोष अखबार विक्रेता को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, परिजनों ने सीओ से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई
Kalpi, Jalaun | Jun 30, 2026 कालपी में झूठे मुकदमे में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय अखबार विक्रेता लखन के परिजनों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे सीओ राजेश कमल से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 से लखन का कोई संबंध नहीं है, फिर भी उन्हें जानबूझकर आरोपी बनाया गया है। इस पर सीओ ने निष्पक्ष व तथ्यों के आधार पर जांच कराने का आश्वासन दिया है।