धौलपुर: एसपी ने जारी की एडवाइजरी, नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे ठगों की सूचना पुलिस को देने की अपील
धौलपुर जिले में साइबर ठगों द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर धौलपुर एसपी ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में एसपी सुमित मेहरड़ा ने लोगों से नौकरी के नाम पर की जा रही ठगी की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। एडवाइजरी जारी करते हुए एसपी सुमित मेहरड़ा ने बताया कि ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान सर्वाधिक मामले ठगी के सामने आ रहे