खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत कैंप आयोजित हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने युवाओं से योजना का लाभ लेने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि योजना में 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त व बिना गारंटी ऋण मिलेगा। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं।