अमानगंज: अमानगंज में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, भव्य वाहन रैली निकाली गई
Amanganj, Panna | Apr 14, 2026 अमानगंज नगर में भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित भारी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।