हसनपुर: हसनपुर-संभल मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, तीन युवक गंभीर घायल
सैदनगली क्षेत्र में हसनपुर-संभल मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार संभल के रहने वाले फैजान, अली और अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक संभल से हसनपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे।