कोरबा: युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Korba, Korba | Apr 30, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम जपेली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ग्राम जपेली निवासी उदय दास बीती रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, जिससे परिजनों को चिंता होने लगी।