कांके: निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीसी द्वारा जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2025 निर्वाचन सदन में गुरुवार शाम करीब पांच बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने वीसी के जरिए जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के क्षेत्र में मतदाता पहचान पत्र में दिया गया पता सही ढंग से अंकित हो।