कांके: झारखंड विधानसभा: सीएम की कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र पर प्रतिक्रिया
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2025 झारखंड विधानसभा में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे सीएम हेमंत सोरेन ने कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मानसून सत्र के दौरान सदन में शालीन, सकारात्मक और रचनात्मक विमर्श की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी दलों से अपेक्षा जताई कि वे जनहित के मुद्दों पर चर्चा को प्राथमिकता देंगे और सत्र को सार्थक बनाने में सहयोग करेंगे।