कुंडा: महेशगंज थाने के आजादनगर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर ड्राइवर ने लगाया पैसा न देने पर पिटाई का आरोप, की गई शिकायत
महेशगंज थाने के आजादनगर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियो पर हार्वेस्टर ड्राइवर ने लगाया पैसा न देने पर पिटाई का आरोप। मामले की शुक्रवार शाम 4:00 बजे शिकायत एसपी से करते हुए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है की वसूली का पैसा न देने पर चालक को चौकी लाया गया और दरोगा ने हमराहियों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। घायल चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।