बहरोड़: बहरोड़ थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार 5 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
Behror, Alwar | Apr 25, 2026 बहरोड़ थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर 1 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 5 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सफलता से इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विरेन्द्र, महेन्द्र, विपिन सोनी, शेरसिंह और मनीष सैनी शामिल हैं।