चास: सड़क सुरक्षा माह को लेकर कैंप दो स्थित परिवहन कार्यालय के समीप हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Chas, Bokaro | Jan 20, 2024 जिला भर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसके तहत ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी संदर्भ में कैंप दो स्थित जिला परिवहन कार्यालय के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।